दोस्तों इस आर्टिकल में UPSSSC Mukhya Sevika Recruitment 2022 के कुल 2693 पद के लिए होने वाले परीक्षा के लिए Practice Set - 15 (प्रैक्टिस सेट) आप सभी के साथ शेयर किया जा रहा है जिसमें "बाल विकास के चरण और विकास को प्रभावित करने वाले कारक (Stages of Child development & factors affecting development)" से संबंधित लगभग सभी प्रश्नों को शामिल किया गया है। हमें उम्मीद है आने वाली परीक्षा में यह आप सभी के लिए काफी मददगार साबित होगा। इसके अलावा आप और भी प्रैक्टिस सेट देख सकते हैं जिसका लिंक इस आर्टिकल के अंत में दिया गया है। इसलिए प्रैक्टिस सेट के प्रश्नों को पढ़ने के बाद आप दूसरे प्रैक्टिस सेट जरूर देखें।
![]() |
UPSSSC Mukhya Sevika Practice Set 15 |
UP Mukhya Sevika Bharti 2022 (UP ICDS आंगनवाड़ी मुख्य सेविका) Practice Set - 15
Topic - बाल विकास के चरण और विकास को प्रभावित करने वाले कारक (Stages of Child development & factors affecting development)
प्रश्न:- प्रायः बालकों की बुद्धि का मापन किया जाता है-
(अ)- वाचिक व्यक्तिगत बुद्धि परीक्षणों के द्वारा
(ब)- अ-वाचिक व्यक्तिगत बुद्धि परीक्षणों के द्वारा
(स)- वाचिक समूह बुद्धि परीक्षणों के द्वारा
(द)- अ-वाचिक समूह बुद्धि परीक्षणों के द्वारा
उत्तर:- (द)- अ-वाचिक समूह बुद्धि परीक्षणों के द्वारा
प्रश्न:- जन्म से पूर्व होने वाले विकास को नकारात्मक रूप से प्रभावित नहीं करता है?
(अ)- विकिरण
(ब)- शराब
(स)- व्यायाम
(द)- कैफीन
उत्तर:- (स)- व्यायाम
प्रश्न:- बुद्धि-लब्धि मापने के जन्मदाता हैं-
(अ)- स्टर्न
(ब)- टरमैन
(स)- बिने
(द)- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (ब)- टरमैन
प्रश्न:- संवेगात्मक क्रान्ति किस अवस्था से जुड़ा हुआ है?
(अ)- प्रौढ़ावस्था
(ब)- किशोरावस्था
(स)- बाल्यावस्था
(द)- शैशवावस्था
उत्तर:- (ब)- किशोरावस्था
प्रश्न:- भाषा अर्जन एवं विकास के लिए सर्वाधिक संवेदनशील अवधि कौन-सी है?
(अ)- जनम पूर्व अवधि
(ब)- किशोरावस्था
(स)- मध्य बाल्यावस्था
(द)- प्रारम्भिक बाल्यावस्था
उत्तर:- (द)- प्रारम्भिक बाल्यावस्था
प्रश्न:- बाल विकास के जनक किसको माना जाता हैं?
(अ)- स्टेनलेहाल को
(ब)- फ्रायड को
(स)- पेस्टालाजी को
(द)- रास को
उत्तर:- (अ)- स्टेनलेहाल को
प्रश्न:- अनुकरण की प्रक्रिया में सर्वप्रथम शिशु अनुकरण करता है-
(अ)- शब्दों का
(ब)- स्वर व व्यंजन दोनों वर्णों का
(स)- स्वर वर्णों का
(द)- व्यंजन वर्णों का
उत्तर:- (अ)- शब्दों का
प्रश्न:- किस मनोबैज्ञानिक ने बाल विकास को 4 अवस्थाओ में विभाजित किया है?
(अ)- स्टेनलेहाल
(ब)- पेस्टालाजी
(स)- क्रो एन्ड क्रो
(द)- डॉ अरनेस्ट जोन्स
उत्तर:- (द)- डॉ अरनेस्ट जोन्स
प्रश्न:- बच्चा किस उम्र में भाषा की समझ दिखाना शुरू देता है?
(अ)- 1 वर्ष में
(ब)- छः महीने पर
(स)- तीन महीने पर
(द)- जन्म से ही
उत्तर:- (ब)- छः महीने पर
प्रश्न:- संचय काल का समय होता है?
(अ)- 3-6 वर्ष
(ब)- 6-9 वर्ष
(स)- 5-10 वर्ष
(द)- 9-12 वर्ष
उत्तर:- (ब)- 6-9 वर्ष
प्रश्न:- माता-पिता से वंशजों में स्थानांतरित होने वाले लक्षणों को कहा जाता है-
(अ)- आनुवांशिकता
(ब)- होम्योस्टैसिस
(स)- जीन
(द)- पर्यावरण
उत्तर:- (अ)- आनुवांशिकता
प्रश्न:- परिपाक काल होता है?
(अ)- शैशावावस्था
(ब)- किशोरावस्था
(स)- बाल्यावस्था
(द)- प्रौढ़ावस्था
उत्तर:- (स)- बाल्यावस्था
प्रश्न:- किसी भी बालक के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का कारण है?
(अ)- कक्षा का वातावरण
(ब)- पास-पड़ोस का वातावरण
(स)- परिवार का वातावरण
(द)- उपरोक्त सभी
उत्तर:- (द)- उपरोक्त सभी
प्रश्न:- अवबोधन का विकास व्यक्ति के किस विकास से सम्बन्धित है?
(अ)- शारीरिक विकास
(ब)- मानसिक विकास
(स)- सामाजिक विकास
(द)- उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (ब)- मानसिक विकास
प्रश्न:- 'वातावरण वह बाहरी शक्ति है जो हमें प्रभावित करती है।' किसका कथन है?
(अ)- एनास्टसी
(ब)- बुडवर्थ
(स)- रॉस
(द)- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (स)- रॉस
प्रश्न:- उत्तर-प्रदेश में मनोविज्ञानशाला कब स्थापित की गयी?
(अ)- 1956
(ब)- 1953
(स)- 1947
(द)- 1948
उत्तर:- (स)- 1947
प्रश्न:- प्रकृति-पोषण विवाद किससे संबंधित है?
(अ)- वातावरण एवं पालन-पोषण
(ब)- वातावरण एवं जीव विज्ञान
(स)- व्यवहार एवं वातावरण
(द)- आनुवांशिकी एवं वातावरण
उत्तर:- (ब)- वातावरण एवं जीव विज्ञान
प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन मनुष्य के समस्याओ एवं समाधान की परिपक्वतापूर्वक समझ को विकासित करता है?
(अ)- बौद्धिक विकास
(ब)- शारीरिक विकास
(स)- सामाजिक विकास
(द)- संवेगात्मक विकास
उत्तर:- (अ)- बौद्धिक विकास
प्रश्न:- बालक का प्रारम्भिक विकास मुख्यतः किस पर निर्भर है?
(अ)- समाज
(ब)- विद्यालय का वातावरण
(स)- वातावरण
(द)- माता-पिता
उत्तर:- (द)- माता-पिता
प्रश्न:- क्रमिक और त्वरित विकास के लक्षण प्रदर्शित होता हैं?
(अ)- शैशावावस्था में
(ब)- बाल्यवस्था में
(स)- किशोरावस्था में
(द)- सभी अवस्थाओ में
उत्तर:- (स)- किशोरावस्था में
प्रश्न:- वृद्धि को प्रभावित करने वाले कारक हैं-
(अ)- स्वास्थ्य
(ब)- आहार
(स)- पर्यावरण
(द)- ये सभी
उत्तर:- (द)- ये सभी
प्रश्न:- परिपाक काल की अवधि होती हैं?
(अ)- 6-9 वर्ष
(ब)- 9-12 वर्ष
(स)- 8-11 वर्ष
(द)- 12-18 वर्ष
उत्तर:- (ब)- 9-12 वर्ष
प्रश्न:- गर्भ में बालक को विकसित होने में कितने दिन लगते हैं?
(अ)- 640 दिन
(ब)- 280 दिन
(स)- 390 दिन
(द)- 150 दिन
उत्तर:- (ब)- 280 दिन
प्रश्न:- किसी बच्चे में संज्ञानात्मक, सामाजिक तथा नैतिकता के क्रमिक विकास को कहा जाता है?
(अ)- मानसिक विकास
(ब)- शारीरिक विकास
(स)- बाल विकास
(द)- सामाजिक विकास
उत्तर:- (स)- बाल विकास
प्रश्न:- गर्भस्थ शिशु में संवेदनशीलता का विकास प्रारम्भ होता है-
(अ)- सम्पूर्ण शरीर से
(ब)- पैर से
(स)- हाथ से
(द)- सिर से
उत्तर:- (द)- सिर से
प्रश्न:- बाल विकास को मुख्यतः कितनी अवस्थाओं में विभाजित किया गया है?
(अ)- चार
(ब)- पाँच
(स)- सात
(द)- तीन
उत्तर:- (अ)- चार
प्रश्न:- किसी बच्चे की वृद्धि और विकास का अध्ययन करने की सर्वोत्तम विधि है-
(अ)- मनोविश्लेषणात्मक विधि
(ब)- सांख्यिकी विधि
(स)- विकासात्मक विधि
(द)- तुलनात्मक विधि
उत्तर:- (स)- विकासात्मक विधि
प्रश्न:- "बीसवीं शताब्दी को बालक की शताब्दी" किस मनोवैज्ञानिक ने माना है?
(अ)- डॉ. अरनेस्ट
(ब)- फ्रॉयड
(स)- स्टेनली हॉल
(द)- क्रो एण्ड क्रो
उत्तर:- (द)- क्रो एण्ड क्रो
प्रश्न:- निम्नलिखित में कौन सा विकास का सिद्धांत नहीं है-
(अ)- विशिष्ट से सामान्य क्रियाओं का सिद्धान्त
(ब)- निरन्तरता का सिद्धान्त
(स)- विविधता का सिद्धान्त
(द)- एकीकरण का सिद्धान्त
उत्तर:- (अ)- विशिष्ट से सामान्य क्रियाओं का सिद्धान्त
प्रश्न:- बाल मनोविज्ञान का जनक किसे माना जाता है?
(अ)- बाइगोत्सकी
(ब)- पियाजे
(स)- पेस्टालॉजी
(द)- स्टेनली हॉल
उत्तर:- (स)- पेस्टालॉजी
प्रश्न:- विकास एक प्रक्रिया है-
(अ)- अपूर्ण
(ब)- पूर्ण
(स)- निरन्तर
(द)- खंडित
उत्तर:- (स)- निरन्तर
प्रश्न:- बाल्यावस्था को कितने भागों में विभाजित किया है?
(अ)- तीन
(ब)- दो
(स)- पाँच
(द)- चार
उत्तर:- (ब)- दो
प्रश्न:- रीढ़ की हड्डी हृदय से पूर्व विकसित होती है। यह निम्न प्रवृत्ति के संचालन के कारण होता है-
(अ)- भाग से सम्पूर्ण तक
(ब)- प्रोक्सीमोडिस्टल
(स)- सिफैलोकॉडल
(द)- सामान्य से विशिष्ट तक
उत्तर:- (ब)- प्रोक्सीमोडिस्टल
प्रश्न:- बाल विकास की प्रथम अवस्था कौन सी मानी जाती है?
(अ)- प्रौढ़ावस्था
(ब)- किशोरावस्था
(स)- बाल्यावस्था
(द)- शैशवावस्था
उत्तर:- (द)- शैशवावस्था
प्रश्न:- मानव विकास का अध्ययन करने के लिए किस आनुवांशिक विधि का प्रयोग किया जा सकता है?
(अ)- क्षैतिज
(ब)- क्षैतिज और लम्बवत दोनों
(स)- लम्बवत
(द)- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (ब)- क्षैतिज और लम्बवत दोनों
प्रश्न:- निम्नलिखित में कौन सा विकास का सिद्धान्त है?
(अ)- यह निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है।
(ब)- विकास की सभी प्रक्रियाएँ अन्तः सम्बन्धित नहीं है।
(स)- विकास हमेशा रेखीय होता है।
(द)- सभी की विकास दर समान नहीं होती है।
उत्तर:- (अ)- यह निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है।
प्रश्न:- निम्न में से कौन सा एक सही क्रम है?
(अ)- अण्डाणु-शुक्राणु, युग्मनज, ब्लास्टोसिस्ट
(ब)- ब्लास्टोसिस्ट, युग्मनज, अण्डाणु-शुक्राणु
(स)- ब्लास्टोसिस्ट, अण्डाणु-शुक्राणु, युग्मनज
(द)- अण्डाणु-शुक्राणु, ब्लास्टोसिस्ट, युग्मनज
उत्तर:- (अ)- अण्डाणु-शुक्राणु, युग्मनज, ब्लास्टोसिस्ट
प्रश्न:- मानसिक विकास का सम्बन्ध नहीं है-
(अ)- तर्क एवं निर्णय
(ब)- अवबोधन की क्षमता
(स)- स्मृति का विकास
(द)- शिक्षार्थी का वजन एवं ऊँचाई
उत्तर:- (द)- शिक्षार्थी का वजन एवं ऊँचाई
प्रश्न:- पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के चार चरणों में कौन सा सम्मिलित नहीं है?
(अ)- अमूर्त-संक्रियात्मक अवस्था
(ब)- उत्तर-संक्रियात्मक अवस्था
(स)- पूर्व संक्रियात्मक अवस्था
(द)- इंद्रिय गामक अवस्था
उत्तर:- (ब)- उत्तर-संक्रियात्मक अवस्था
प्रश्न:- मनोविज्ञानशाला उत्तर प्रदेश के किस शहर में स्थित है?
(अ)- वाराणसी
(ब)- आगरा
(स)- इलाहाबाद
(द)- लखनऊ
उत्तर:- (स)- इलाहाबाद
प्रश्न:- बच्चों की बौद्धिक विकास की चार विशिष्ट अवस्थाओं की पहचान की गई-
(अ)- कोहलबर्ग द्वारा
(ब)- पियाजे द्वारा
(स)- स्किनर द्वारा
(द)- एरिकसन द्वारा
उत्तर:- (ब)- पियाजे द्वारा
प्रश्न:- शिक्षा का अतिमहत्त्वपूर्ण उद्देश्य है-
(अ)- बच्चों का सर्वांगीण विकास करना
(ब)- पढ़ना एवं लिखना सीखना
(स)- बौद्धिक विकास करना
(द)- आजीविका कमाना
उत्तर:- (अ)- बच्चों का सर्वांगीण विकास करना
प्रश्न:- कोहलबर्ग के अनुसार बच्चे सीखते हैं-
(अ)- नैतिक विकास के चरण
(ब)- संवेगात्मक विकास के चरण
(स)- शारीरिक विकास के चरण
(द)- संज्ञानात्मक विकास के चरण
उत्तर:- (अ)- नैतिक विकास के चरण
प्रश्न:- "विकास कभी न समाप्त होने वाली प्रक्रिया है"- यह विचार किससे संबंधित है-
(अ)- एकीकरण का सिद्धान्त
(ब)- अंतःक्रिया का सिद्धान्त
(स)- निरंतरता का सिद्धान्त
(द)- अंत. संबंध का सिद्धान्त
उत्तर:- (स)- निरंतरता का सिद्धान्त
प्रश्न:- भाषा के विकास में "आन्तरिक भाषण" अवधारणा किसके द्वारा आरम्भ की गयी थी?
(अ)- स्किनर द्वारा
(ब)- वाइगोत्स्की
(स)- चोम्स्की
(द)- पियाजे
उत्तर:- (ब)- वाइगोत्स्की
प्रश्न:- अवधारणाओं का विकास मुख्य रूप से किसका हिस्सा है?
(अ)- संवेगात्मक विकास
(ब)- शारीरिक विकास
(स)- सामाजिक विकास
(द)- बौद्धिक विकास
उत्तर:- (द)- बौद्धिक विकास
प्रश्न:- संविधान के किस संशोधन से शिक्षा एक मौलिक अधिकार बन गया?
(अ)- 22वें संशोधन
(ब)- 52वें संशोधन
(स)- 21वें संशोधन
(द)- 86वें संशोधन
उत्तर:- (द)- 86वें संशोधन
प्रश्न:- मनोवैज्ञानिक के अनुसार बाल विकास की कौन सी अवस्था सबसे जटिल व कठिन है?
(अ)- शैशवावस्था
(ब)- बाल्यावस्था
(स)- किशोरावस्था
(द)- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (स)- किशोरावस्था
प्रश्न:- "प्रगतिशील शिक्षा के जनक" के रूप में याद किए जाने वाले सिद्धान्तकार हैं-
(अ)- जीन पियाजे
(ब)- ग्राहम गिब्ज
(स)- जॉन डेवी
(द)- फेडरिक फ्रोबेल
उत्तर:- (स)- जॉन डेवी
प्रश्न:- बाल विकास का अध्ययन क्षेत्र है जो-
(अ)- किसी बच्चे के संज्ञानात्मक सामाजिक तथा दूसरे सामर्थ्यो के क्रमिक विकास के लिए उत्तरदायी होगा।
(ब)- बच्चों की वयस्क तथा वरिष्ठ नागरिकों के साथ तुलना करेगा
(स)- जीवन अवधि के दौरान व्यवहार की व्याख्या ढूंढेगा
(द)- मानवीय सामर्थ्यो में परिवर्तन का परिक्षण करता है।
उत्तर:- (अ)- किसी बच्चे के संज्ञानात्मक सामाजिक तथा दूसरे सामर्थ्यो के क्रमिक विकास के लिए उत्तरदायी होगा।
More Important Links
More Practice Set | Click Here |
Complete Syllabus | Click Here |
Join Telegram Group | Join Now |
Join Telegram Channel | Join Now |
यह भी देखें-
- UPSSSC मुख्य सेविका 2022-23 Quiz & Mock Test
- मुख्य सेविका 2022-23 की मुख्य परीक्षा से संबंधित ताजा अपडेट्स
- मुख्य सेविका 2022-23 की तैयारी के लिए मार्केट की कुछ बेस्ट किताबें
- मुख्य सेविका क्या हैं? इसकी जिम्मेदारियां?
- UPSSSC मुख्य सेविका 2022-23 की पूरी जानकारी
- UPSSSC मुख्य सेविका 2022-23 Practice Set
- UPSSSC मुख्य सेविका 2022-23 Questions Bank
Post a Comment
Thanks for your comments.