उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा कुल 2693 पदों के लिए आयोजित होने वाली मुख्य सेविका 2022-23 की मुख्य परीक्षा कब होगी? शॉर्ट लिस्टिंग कब होगा? परीक्षा में भाग लेने के लिए योग्यता क्या है? ऐसे बहुत से प्रश्न अभ्यार्थियों के मन में उठ रहे हैं। सभी इसको लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। इस लेख में हमने आपके सभी सवालों के जवाब देने का प्रयास किया है।
![]() |
UPSSSC Mukhya Sevika 2022-23 |
इस लेख में हम मुख्य सेविका की Eligibility Criteria, Short List, Admit Card, Exam Date, Answer Key, Objections, Result, Joining Letter, Salary, Best Books, Study Materials, Exam Pattern, Syllabus & Telegram Groups for Daily Quiz जैसे बिंदुओं पर बात करेंगे।
UPSSSC Mukhya Sevika 2022-23 के लिए योग्यता (Eligibility) क्या होनी चाहिए?
मुख्य सेविका 2022-23 की मुख्य परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को निम्न अहर्ताएं पूर्ण करना आवश्यक है-
- कला में स्नातक (BA - बैचलर ऑफ आर्ट्स), जिसमें विषय 'गृह विज्ञान (Home Science)' या 'समाजशास्त्र (Sociology)' का होना अनिवार्य है।
- UPSSSC PET 2021 में भाग लिया हो तथा कम से कम शून्य या इससे अधिक अंक प्राप्त किया हो।
UPSSSC Mukhya Sevika 2022-23 के लिए शॉर्टलिस्टिंग कब होगी?
शॉर्टलिस्टिंग को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना अभी तक नहीं आई है। लेकिन सूत्रों के अनुसार फरवरी के प्रथम सप्ताह में शॉर्टलिस्टिंग की प्रक्रिया पूर्ण हो जानी चाहिए।
UPSSSC Mukhya Sevika 2022-23 की मुख्य परीक्षा कब होगी?
मुख्य सेविका 2022 के मुख्य परीक्षा को लेकर भी अभी तक कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। लेकिन कई बड़े कोचिंग संस्थानों और सूत्रों के अनुसार मुख्य सेविका के मुख्य परीक्षा को मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के प्रथम सप्ताह में कराए जाने की उम्मीद है।
UPSSSC Mukhya Sevika 2022-23 की कुल पदों का वर्गों के आधार पर वितरण
मुख्य सेविका 2022 के कुल पदों का वर्गों के आधार पर वितरण निम्न प्रकार है-
General | 1079 |
EWS | 269 |
OBC | 727 |
SC | 565 |
ST | 53 |
Total | 2693 |
UPSSSC Mukhya Sevika 2022 की मुख्य परीक्षा का पैटर्न एवं पाठ्यक्रम
मुख्य सेविका 2022-23 की मुख्य परीक्षा का पैटर्न निम्न प्रकार है-
प्रश्नों की संख्या | 100 |
कुल अंक | 100 |
समय | 2 घंटे (120 मिनट) |
विषय | विषयगत ज्ञान (Subject related Knowledge) |
प्रश्न के प्रकार | वस्तुनिष्ठ या बहुविकल्पीय प्रश्न |
ऋणात्मक अंक | 1/4 या 0.25 |
New Syllabus (नवीनतम् पाठ्यक्रम) | Download |
UPSSSC Mukhya Sevika 2022-23 की तैयारी के लिए टेलीग्राम चैनल और ग्रुप
Telegram Channel for Regular Updates | Join Now |
Telegram Group for Daily Quiz | Join Now |
Telegram Group for Discussion | Join Now |
UPSSSC मुख्य सेविका 2022-23 की तैयारी के लिए बेस्ट किताबें कौन सी हैं?
मुख्य सेविका की मुख्य परीक्षा के लिए मार्केट की कुछ बेस्ट किताबों का लिस्ट जानने के लिए क्लिक करें।
UPSSSC Mukhya Sevika 2022-23 के लिए प्रवेश पत्र कब जारी होगा?
देखा जाए तो अभी तक कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं किया गया है। लेकिन अगर मुख्य परीक्षा मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के प्रथम सप्ताह में आयोजित होता है, तो प्रवेश पत्र 15 मार्च या 25 मार्च के बाद जारी किया जा सकता है।
UPSSSC Mukhya Sevika 2022-23 के मुख्य परीक्षा का Answer Key कब जारी होगा?
मुख्य परीक्षा संपन्न होने के बाद Answer Key एक सप्ताह के अंदर जारी किया जा सकता है। Answer Key जारी होने के बाद अगर आपको किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई समस्या है, तो आपको उसके विरुद्ध आपत्ति (Objections) दर्ज कराने की सुविधा भी दी जा सकती है।
UPSSSC Mukhya Sevika 2022-23 के मुख्य परीक्षा का Result कब जारी होगा?
मुख्य परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद लगभग एक या दो माह बाद परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। अर्थात अगर मुख्य परीक्षा मार्च या अप्रैल माह में होती है तो UPSSSC मुख्य सेविका 2022-23 का रिजल्ट जून या जुलाई माह में घोषित किया जा सकता है।
UPSSSC Mukhya Sevika 2022-23 के रिजल्ट जारी होने के बाद Joining कब तक होगी?
आप सभी को बता दें इससे संबंधित कोई भी Official Notification जारी नहीं किया गया है। इसके लिए केवल अनुमान ही लगाया जा सकता है। अगर Joining की बात करें तो यह अनुमान लगाना काफी मुश्किल है। फिर भी अगर कोई समय बताना ही हो तो हमारे अनुसार UPSSSC मुख्य सेविका 2022-23 का Joining की प्रक्रिया अक्टूबर या नवंबर (2023) महीने में हो सकता है।
UPSSSC Mukhya Sevika 2022-23 के अंतर्गत मुख्य सेविका की सैलरी कितनी होगी?
मुख्य सेविका की सैलरी लगभग ₹20,200 प्रति माह हो सकती है।
यह भी देखें-
- UPSSSC मुख्य सेविका 2022-23 Quiz & Mock Test
- मुख्य सेविका 2022-23 की मुख्य परीक्षा से संबंधित ताजा अपडेट्स
- मुख्य सेविका 2022-23 की तैयारी के लिए मार्केट की कुछ बेस्ट किताबें
- मुख्य सेविका क्या हैं? इसकी जिम्मेदारियां?
- UPSSSC मुख्य सेविका 2022-23 की पूरी जानकारी
- UPSSSC मुख्य सेविका 2022-23 Practice Set
- UPSSSC मुख्य सेविका 2022-23 Questions Bank
इस लेख में दी गई जानकारी आपको कैसी लगी? कमेंट करके जरूर बताएं।
Post a Comment
Thanks for your comments.