मेरे प्यारे स्टूडेंट्स! Mahayogi Gorakhnath University, Gorakhpur (MGUG) के Combined Entrance Test (CET) की तैयारी के लिए हमारी 500+ महत्वपूर्ण सवालों की सीरीज के Part 4 में आपका स्वागत है।
पिछले पार्ट्स में हमने भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के कई महत्वपूर्ण कॉन्सेप्ट्स को समझा था। आज के इस Part 4 में हम मुख्य रूप से जीव विज्ञान (Biology) और मानव शरीर रचना (Human Anatomy) के उन महत्वपूर्ण सवालों को कवर करेंगे जो सीधे आपके नर्सिंग और पैरामेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में पूछे जाते हैं। चलिए तैयारी शुरू करते हैं!
![]() |
| MGUG CET Entrance Exam Preparation: Important Questions Part 4 |
MGUG CET Important Questions Part 4 का वीडियो एक्सप्लेनेशन देखें:
नीचे दिए गए वीडियो में मैंने इन सभी 25 सवालों को एक-एक करके विस्तार से समझाया है। मेरा सुझाव है कि पहले आप वीडियो देखें ताकि आपको कॉन्सेप्ट समझ आ जाए, और फिर नीचे दिए गए टेक्स्ट को पढ़कर रिवीज़न करें।
MGUG CET Important Practice Questions (Set 4)
यहाँ हमने जीव विज्ञान के कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण सवाल दिए हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और याद करें:
Q1. किस हार्मोन को प्रेगनेंसी हार्मोन कहा जाता है? / Which hormone is called the pregnancy hormone?
A. एस्ट्रोजन / Estrogen
B. प्रोजेस्टेरोन / Progesterone
C. टेस्टोस्टेरोन / Testosterone
D. मेलाटोनिन / Melatonin
Ans. B. प्रोजेस्टेरोन / Progesterone
Explanation: प्रोजेस्टेरोन महिलाओं के शरीर को गर्भावस्था के लिए तैयार करता है। यह गर्भ को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। / Progesterone prepares the female body for pregnancy. It plays an important role in maintaining the pregnancy.
Q2. प्रमुख मानव नर लिंग हार्मोन कौन सा है? / Which is the primary human male sex hormone?
A. एस्ट्रोजन / Estrogen
B. प्रोजेस्टेरोन / Progesterone
C. टेस्टोस्टेरोन / Testosterone
D. इंसुलिन / Insulin
Ans. C. टेस्टोस्टेरोन / Testosterone
Explanation: टेस्टोस्टेरोन पुरुषों में द्वितीयक लैंगिक लक्षणों जैसे दाढ़ी-मूंछ और भारी आवाज के विकास में सहायक होता है। / Testosterone helps in the development of secondary sexual characteristics in males, such as facial hair and a deeper voice.
Q3. मानव शरीर में ऑक्सीजन का परिवहन किसके माध्यम से होता है? / Through what is oxygen transported in the human body?
A. श्वेत रक्त कणिकाएं / White Blood Cells
B. हीमोग्लोबिन / Hemoglobin
C. प्लेटलेट्स / Platelets
D. हार्मोन / Hormones
Ans. B. हीमोग्लोबिन / Hemoglobin
Explanation: हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन को बांधकर शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचाता है। इसमें लोहा पाया जाता है। / Hemoglobin binds to oxygen and transports it to the cells of the body. It contains iron.
Q4. अर्धसूत्री विभाजन किस प्रकार की कोशिकाओं में होता है? / In which type of cells does meiosis occur?
A. कायिक कोशिकाएं / Somatic Cells
B. जनन कोशिकाएं / Germ Cells
C. मृत कोशिकाएं / Dead Cells
D. सभी कोशिकाओं में / In all cells
Ans. B. जनन कोशिकाएं / Germ Cells
Explanation: यह विभाजन प्रजनन कोशिकाओं में होता है जिससे शुक्राणु और अंडाणु बनते हैं और गुणसूत्रों की संख्या आधी हो जाती है। / This division occurs in reproductive cells to form sperm and eggs, and the number of chromosomes is reduced to half.
Q5. कोशिका का कौन सा भाग पावर हाउस कहलाता है? / Which part of the cell is called the power house?
A. केंद्रक / Nucleus
B. राइबोसोम / Ribosome
C. माइटोकॉन्ड्रिया / Mitochondria
D. कोशिका झिल्ली / Cell Membrane
Ans. C. माइटोकॉन्ड्रिया / Mitochondria
Explanation: माइटोकॉन्ड्रिया में ऊर्जा का उत्पादन ATP के रूप में होता है, इसलिए इसे पावर हाउस कहा जाता है। / Energy production occurs in mitochondria in the form of ATP, hence it is called the power house.
Q6. कोशिका की खोज सर्वप्रथम किसने की थी? / Who first discovered the cell?
A. रॉबर्ट हुक / Robert Hooke
B. ल्यूवेनहॉक / Leeuwenhoek
C. श्लाइडेन / Schleiden
D. रॉबर्ट ब्राउन / Robert Brown
Ans. A. रॉबर्ट हुक / Robert Hooke
Explanation: रॉबर्ट हुक ने 1665 में कॉर्क में मृत कोशिकाओं को देखा था। जीवित कोशिकाओं की खोज ल्यूवेनहॉक ने की थी। / Robert Hooke observed dead cells in a cork in 1665. Living cells were discovered by Leeuwenhoek.
Q7. लिगामेंट किसको आपस में जोड़ता है? / What does a ligament connect together?
A. अस्थि को पेशी से / Bone to Muscle
B. अस्थि को अस्थि से / Bone to Bone
C. पेशी को पेशी से / Muscle to Muscle
D. तंत्रिका को पेशी से / Nerve to Muscle
Ans. B. अस्थि को अस्थि से / Bone to Bone
Explanation: लिगामेंट दो हड्डियों को जोड़ता है जबकि टेंडन मांसपेशी को हड्डी से जोड़ता है। / A ligament connects two bones together, whereas a tendon connects muscle to bone.
Q8. ऊतकों के अध्ययन को क्या कहा जाता है? / What is the study of tissues called?
A. साइटोलॉजी / Cytology
B. हिस्टोलॉजी / Histology
C. मायोलॉजी / Myology
D. नेफ्रोलॉजी / Nephrology
Ans. B. हिस्टोलॉजी / Histology
Explanation: ऊतकों के अध्ययन को हिस्टोलॉजी कहते हैं। यह कोशिकाओं के समूहों का अध्ययन है। / The study of tissues is called Histology. It is the study of groups of cells.
Q9. मनुष्य की खोपड़ी में कुल कितनी अस्थियां होती हैं? / How many bones are there in the human skull?
A. 8 / 8
B. 14 / 14
C. 28 / 28
D. 22 / 22
Ans. C. 28 / 28
Explanation: खोपड़ी में कुल 28 हड्डियां होती हैं, जिनमें कपाल, चेहरे और कान की हड्डियां शामिल हैं। / There are a total of 28 bones in the skull, including cranial, facial, and ear bones.
Q10. मनुष्य का औसत रक्तचाप कितना होता है? / What is the average blood pressure of a human?
A. 120/80 mmHg / 120/80 mmHg
B. 100/70 mmHg / 100/70 mmHg
C. 140/90 mmHg / 140/90 mmHg
D. 80/120 mmHg / 80/120 mmHg
Ans. A. 120/80 mmHg / 120/80 mmHg
Explanation: सामान्य रक्तचाप 120/80 mmHg होता है जिसमें 120 सिस्टोलिक और 80 डायस्टोलिक दबाव होता है। / Normal blood pressure is 120/80 mmHg, which consists of 120 systolic and 80 diastolic pressure.
Q11. वह प्रक्रिया जिसके द्वारा मनुष्य श्वास ग्रहण करता है तथा छोड़ता है, क्या कहलाती है? / What is the process by which a human breathes in and out called?
A. श्वसन / Respiration
B. स्वाच्छोष्वास / Breathing
C. प्रश्वास / Inhalation
D. नि:श्वसन / Exhalation
Ans. B. स्वाच्छोष्वास / Breathing
Explanation: फेफड़ों द्वारा वायु को अंदर लेने और बाहर निकालने की पूरी संयुक्त प्रक्रिया को स्वाच्छोष्वास कहा जाता है। / The complete combined process of taking air in (Inspiration) and forcing it out (Expiration) by the lungs is called Breathing.
Q12. मनुष्य के मस्तिष्क की सबसे बाहरी झिल्ली क्या कहलाती है? / What is the outermost membrane of the human brain called?
A. पियामीटर / Pia mater
B. एरेक्नॉयड / Arachnoid
C. ड्यूरामीटर / Dura mater
D. मीटर / Meter
Ans. C. ड्यूरामीटर / Dura mater
Explanation: मस्तिष्क के चारों ओर तीन परतें होती हैं जो इसकी सुरक्षा करती हैं: 1. ड्यूरामीटर: सबसे बाहरी और कठोर परत। 2. एरेक्नॉयड: मध्य वाली परत। 3. पियामीटर: सबसे आंतरिक और कोमल परत। / There are three layers around the brain that protect it: 1. Dura mater: Outermost and tough layer. 2. Arachnoid: Middle layer. 3. Pia mater: Innermost and delicate layer.
Q13. किस तत्व की कमी के कारण थायराइड ग्रंथि में असामान्य वृद्धि (घेंघा रोग) देखने को मिलती है? / Deficiency of which element causes an abnormal enlargement of the thyroid gland (Goiter)?
A. कैल्शियम / Calcium
B. फास्फोरस / Phosphorus
C. आयोडीन / Iodine
D. आयरन / Iron
Ans. C. आयोडीन / Iodine
Explanation: थायराइड ग्रंथि गले में स्थित होती है। आयोडीन की कमी से इसमें सूजन आ जाती है जिसे घेंघा कहा जाता है, जिससे थायरोक्सिन हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है। / The thyroid gland is located in the neck. Iodine deficiency causes it to swell, which is called Goiter, disturbing the balance of the thyroxine hormone.
Q14. टमाटर के लाल रंग के लिए निम्नलिखित में से कौन उत्तरदायी होता है? / Which of the following is responsible for the red color of tomatoes?
A. बीटा-कैरोटीन / Beta-carotene
B. एंथोसाइनिन / Anthocyanin
C. लाइकोपीन / Lycopene
D. सोलेनिन / Solanine
Ans. C. लाइकोपीन / Lycopene
Explanation: टमाटर का लाल रंग लाइकोपीन के कारण होता है। अन्य कारक: सोलेनिन (आलू का हरा रंग), कैरोटीन (गाजर का नारंगी रंग), कैरिकाजैंथिन (पपीते का पीला रंग)। / The red color of tomatoes is due to lycopene. Other factors: Solanine (green color of potatoes), Carotene (orange color of carrots), Caricaxanthin (yellow color of papaya).
Q15. "हार्मोन" शब्द का नामकरण किसके द्वारा किया गया था? / Who coined the term "Hormone"?
A. रॉबर्ट ब्राउन / Robert Brown
B. अरस्तू / Aristotle
C. बेलिस एवं स्टारलिंग / Bayliss and Starling
D. पोर्टर / Porter
Ans. C. बेलिस एवं स्टारलिंग / Bayliss and Starling
Explanation: हार्मोन एक प्रकार के जटिल कार्बनिक पदार्थ होते हैं जो अंत:स्त्रावी ग्रंथियों से निकलते हैं। ये शरीर की वृद्धि, विकास और प्रजनन प्रक्रियाओं को नियंत्रित करते हैं। / Hormones are complex organic substances secreted by endocrine glands. They regulate the body's growth, development, and reproductive processes.
Q16. गुर्दे की कार्यात्मक इकाई को क्या कहते हैं? / What is the functional unit of the kidney called?
A. न्यूरॉन / Neuron
B. नेफ्रॉन / Nephron
C. धमनी / Artery
D. एक्सोन / Axon
Ans. B. नेफ्रॉन / Nephron
Explanation: किडनी का मुख्य कार्य रक्त को छानना और मूत्र का निर्माण करना है। नेफ्रॉन के अंदर बोमन कैप्सूल पाया जाता है जो छानने की प्रक्रिया में मदद करता है। / The main function of the kidney is to filter blood and produce urine. Bowman's Capsule is found inside the nephron, which helps in the filtration process.
Q17. दुनिया का सबसे बड़ा पुष्प कौन सा है? / Which is the largest flower in the world?
A. कमल / Lotus
B. रेफ्लेशिया / Rafflesia
C. वोल्फिया / Wolffia
D. गुलाब / Rose
Ans. B. रेफ्लेशिया / Rafflesia
Explanation: रेफ्लेशिया का व्यास लगभग 1 मीटर और वजन 10 किलोग्राम तक हो सकता है। यह एक परोपजीवी पौधा है। वहीं दुनिया का सबसे छोटा पुष्प वोल्फिया है। / Rafflesia can have a diameter of about 1 meter and weigh up to 10 kilograms. It is a parasitic plant. Whereas, the world's smallest flower is Wolffia.
Q18. मानव शरीर का सबसे कठोर भाग कौन सा होता है? / Which is the hardest part of the human body?
A. हड्डी / Bone
B. इनेमल / Enamel
C. जबड़ा / Jaw
D. खोपड़ी / Skull
Ans. B. इनेमल / Enamel
Explanation: दांतों की सबसे बाहरी परत को इनेमल कहते हैं, जो शरीर का सबसे कठोर पदार्थ है। मनुष्य के दांत चार प्रकार के होते हैं: कृन्तक, रदनक, अग्रचर्वणक और चर्वणक। / The outermost layer of the teeth is called enamel, which is the hardest substance in the body. Human teeth are of four types: Incisors, Canines, Premolars, and Molars.
Q19. मानव शरीर में एड्रिनल ग्रंथि कहाँ स्थित होती है? / Where is the Adrenal Gland located in the human body?
A. हृदय के पास / Near the Heart
B. मस्तिष्क में / In the Brain
C. गुर्दे के ऊपर / Above the Kidney
D. यकृत के नीचे / Below the Liver
Ans. C. गुर्दे के ऊपर / Above the Kidney
Explanation: एड्रिनल ग्रंथि रक्तचाप को नियंत्रित करती है। इसे आपातकालीन ग्रंथि भी कहते हैं क्योंकि यह 'लड़ो या उड़ो' हार्मोन निकालती है। / The adrenal gland regulates blood pressure. It is also called the emergency gland because it secretes the 'fight or flight' hormone.
Q20. टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्राव कहाँ से होता है? / From where is the Testosterone hormone secreted?
A. अंडाशय / Ovary
B. वृषण / Testis
C. अग्नाशय / Pancreas
D. यकृत / Liver
Ans. B. वृषण / Testis
Explanation: टेस्टोस्टेरोन एक पुरुष हार्मोन है। इसके साथ ही एंड्रोजन भी पुरुष हार्मोन है। यह हार्मोन पुरुषों में यौन लक्षणों के विकास और नियंत्रण के लिए जिम्मेदार होता है। / Testosterone is a male hormone. Along with this, androgen is also a male hormone. This hormone is responsible for the development and regulation of sexual characteristics in men.
Q21. इनमें से कौन सा पदार्थ है जो RNA और DNA दोनों में पाया जाता है? / Which of these substances is found in both RNA and DNA?
A. थाइमिन / Thymine
B. एडिनिन / Adenine
C. यूरेसिल / Uracil
D. इनमें से कोई नहीं / None of these
Ans. B. एडिनिन / Adenine
Explanation: DNA में एडिनिन, गुआनिन, साइटोसिन और थाइमिन पाए जाते हैं। RNA में थाइमिन के स्थान पर यूरेसिल पाया जाता है, लेकिन एडिनिन दोनों में समान रूप से मौजूद होता है। / Adenine, guanine, cytosine, and thymine are found in DNA. In RNA, uracil is found instead of thymine, but adenine is present equally in both.
Q22. आयोडीन की कमी से बच्चों में होने वाला रोग कौन सा है? / Which disease occurs in children due to iodine deficiency?
A. घेंघा / Goiter
B. जड़ मानवता / Cretinism
C. एनीमिया / Anemia
D. रिकेट्स / Rickets
Ans. B. जड़ मानवता / Cretinism
Explanation: आयोडीन की कमी से थायरोक्सिन हार्मोन कम बनता है। बच्चों में इसे क्रिटिनिज्म (बौनापन) कहते हैं, जिससे शारीरिक विकास रुक जाता है। वयस्कों में इसकी कमी से अक्सर घेंघा होता है। / Iodine deficiency leads to lower production of thyroxine hormone. In children, this is called Cretinism, which halts physical development. In adults, its deficiency often causes Goiter.
Q23. 'द्विनाम पद्धति' के प्रतिपादक कौन हैं? / Who is the propounder of 'Binomial Nomenclature'?
A. डार्विन / Darwin
B. लैमार्क / Lamarck
C. कैरोलस लिनियस / Carl Linnaeus
D. हिप्पोक्रेट्स / Hippocrates
Ans. C. कैरोलस लिनियस / Carl Linnaeus
Explanation: लिनियस को 'वर्गिकी का पिता' कहा जाता है। उन्होंने जीवों के वैज्ञानिक नामकरण की पद्धति दी, जैसे मानव का वैज्ञानिक नाम होमो सेपियंस है। / Linnaeus is called the 'Father of Taxonomy'. He gave the system of scientific naming of organisms, for example, the scientific name of humans is Homo sapiens.
Q24. किस संघ के जंतुओं में ऊतक नहीं पाए जाते हैं? / In animals of which phylum are tissues not found?
A. प्रोटोजोआ / Protozoa
B. पोरिफेरा / Porifera
C. सिलेंट्रेटा / Coelenterata
D. एनीलिडा / Annelida
Ans. B. पोरिफेरा / Porifera
Explanation: पोरिफेरा संघ के जीवों के शरीर में छोटे-छोटे छिद्र पाए जाते हैं। इन्हें स्पंज भी कहा जाता है। इनके शरीर में कोशिकाओं का समूह तो होता है, लेकिन वे विकसित ऊतकों का निर्माण नहीं करतीं। / Organisms of the phylum Porifera have small pores in their bodies. They are also called sponges. They have a group of cells in their body, but they do not form developed tissues.
Q25. अमीबा अपना प्रजनन किसके माध्यम से करता है? / Through what does an Amoeba reproduce?
A. मुकुलन / Budding
B. द्विखंडन / Binary Fission
C. बहुखंडन / Multiple Fission
D. लैंगिक जनन / Sexual Reproduction
Ans. B. द्विखंडन / Binary Fission
Explanation: अमीबा एक कोशिकीय प्रोटोजोआ है। प्रजनन के समय इसकी कोशिका दो भागों में विभाजित हो जाती है। / Amoeba is a unicellular protozoan. During reproduction, its cell divides into two parts.
अपनी तैयारी चेक करें: Practice Quiz (Part 4)
ऊपर दिए गए 25 सवालों को पढ़ने के बाद, अब यह चेक करने का समय है कि आपको कितना याद रहा। नीचे दिए गए क्विज़ को ईमानदारी से हल करें:
🎉 क्विज़ समाप्त / Quiz Completed! 🎉
काम की बात: एक बड़ा भाई होने के नाते कुछ टिप्स
बायोलॉजी (Biology) एक ऐसा सब्जेक्ट है जहाँ आप सबसे ज़्यादा स्कोर कर सकते हैं, बस इन बातों का ध्यान रखें:
- ह्यूमन बॉडी और डिज़ीज़: मानव शरीर के अंग, ग्रंथियों और विटामिन्स की कमी से होने वाले रोगों को सबसे पहले याद करें, यहाँ से हमेशा प्रश्न आते हैं।
- बार-बार रिवीज़न: बायोलॉजी में बहुत सारे वैज्ञानिक नाम होते हैं, इसलिए उन्हें रटने के बजाय बार-बार अपनी नज़रों के सामने से गुज़ारें।
- खुद का टेस्ट लें: हफ्ते में एक दिन कुछ नया पढ़ने के बजाय, पुराने पढ़े हुए सवालों का खुद से टेस्ट लें।
अगर आपने ठान लिया है, तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता!
Conclusion
उम्मीद है कि Part 4 के ये बायोलॉजी के सवाल आपकी तैयारी में बहुत मददगार साबित होंगे। इन सभी सवालों को अपनी नोटबुक में भी नोट कर लें। अगला पार्ट बहुत जल्द पब्लिश किया जाएगा, इसलिए जुड़े रहें!
अगर आपको किसी सवाल का जवाब समझ नहीं आया है या कोई डाउट है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर पूछें।
हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें:
लेटेस्ट स्टडी मटेरियल, पीडीएफ नोट्स और एग्जाम अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप्स का हिस्सा बनें:

Post a Comment
Thanks for your comments.